सात साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

जोधपुर। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब सात साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में रेलवे स्टेशन पाली पर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई के राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। सूचना के आधार पर जीआरपी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त 2026 को स्थायी वारंटी नरेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जाति राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी जातुवास कालरी, थाना हमीरवास, जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 3.47.15 PM (1)-7rKcOhdBjF.jpg

जोधपुर। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब सात साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में रेलवे स्टेशन पाली पर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई के राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस के अनुसार घटना 25 जुलाई 2019 की है। रेलवे स्टेशन पाली पर खड़ी ट्रेन संख्या 17037 सिकंदराबाद एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी टीटीई मोहम्मद नासिर के राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई थी। मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी थाना जोधपुर में विशेष टीम का गठन कर उसकी तलाश शुरू की गई। टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली।

सूचना के आधार पर जीआरपी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त 2026 को स्थायी वारंटी नरेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जाति राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी जातुवास कालरी, थाना हमीरवास, जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर केवल राम आईपीएस तथा पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत्त जोधपुर हरिराम सोनी आरपीएस के निर्देशानुसार की गई। जीआरपी थाना जोधपुर की थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक मुक्ता पारीक के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी मुक्ता पारीक, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश नंबर 17, कांस्टेबल राजूसिंह नंबर 115 तथा कांस्टेबल मुल्तानाराम नंबर 251 शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response