हैंडबॉल में कांस्य पदक जीतकर प्राची गुर्जर ने बढ़ाया राजस्थान पुलिस का मान

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की उपनिरीक्षक  प्राची गुर्जर ने ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 की हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राजस्थान पुलिस और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 23 जनवरी 2026 को सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)) में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर की पुलिस टीमों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-02-10 at 7.42.12 PM-27yLAh6HN2.jpeg

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 : हैंडबॉल में कांस्य पदक जीतकर प्राची गुर्जर ने बढ़ाया राजस्थान पुलिस का मान

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की उपनिरीक्षक  प्राची गुर्जर ने ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 की हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राजस्थान पुलिस और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 23 जनवरी 2026 को सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)) में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर की पुलिस टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए  प्राची गुर्जर ने शानदार खेल प्रदर्शन किया और टीम को तृतीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि पर जोधपुर आगमन के अवसर पर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने कहा कि उपनिरीक्षक प्राची गुर्जर की यह सफलता न केवल जोधपुर पुलिस बल्कि पूरे राजस्थान पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से पुलिस जवानों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है तथा अन्य पुलिस खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय  सुनील के. पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि जोधपुर पुलिस के लिए ऐतिहासिक है और इससे पुलिस कार्मिकों में खेल भावना को और अधिक मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों ने  प्राची गुर्जर को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response