मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:10 AM

नेत्रहीन विकास संस्थान के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

जोधपुर। नेत्रहीन विकास संस्थान, जोधपुर के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। जोधपुर के माहेश्वरी भवन में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता एवं प्रथम राज्य स्तरीय ब्लाइंड गोलबॉल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूडो प्रतियोगिता में संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक हासिल किए। इनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है। वहीं, गोलबॉल प्रतियोगिता में संस्थान की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 12.23.46 PM (1)-n1vFQcM4tu.jpg
  1. जोधपुर। नेत्रहीन विकास संस्थान, जोधपुर के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। जोधपुर के माहेश्वरी भवन में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता एवं प्रथम राज्य स्तरीय ब्लाइंड गोलबॉल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    जूडो प्रतियोगिता में संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक हासिल किए। इनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है। वहीं, गोलबॉल प्रतियोगिता में संस्थान की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    प्रतियोगिता में जोधपुर जिले ने कुल पांच चैंपियनशिप अपने नाम कीं, जिनमें दो विजेता तथा तीन उपविजेता रहीं। खिलाड़ियों की इस सफलता ने उनकी प्रतिभा, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया।

    प्रतियोगिता के आयोजन तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में जोधपुर ब्लाइंड एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत जैन एवं महासचिव वर्षा चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, नेत्रहीन विकास संस्थान की ओर से कोच सूरज शर्मा और मैनेजर सुश्री रंजू बिश्नोई ने भी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग में सराहनीय योगदान दिया।

    प्रतियोगिता में शानदार सफलता प्राप्त करने के बाद संस्थान पहुंचने पर अध्यक्षा सुशीला बोहरा एवं प्रधानाचार्य सलमा अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    संस्थान के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी खेल प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। उनकी सफलता ने संस्थान के साथ-साथ पूरे जोधपुर को गौरवान्वित किया है।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response