पटवारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- Posted on 2 जून 2026
- भ्रष्टाचार
- By Rajendra Harsh
- 51 Views
श्रीगंगानगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले के रिडमलसर क्षेत्र में तैनात राजस्व पटवारी अंकुश कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर संयुक्त खाते के खाता विभाजन और शुद्धिकरण के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चक 68 एलएनपी रिडमलसर, तहसील पदमपुर स्थित मुरब्बा नंबर 35 और खाता संख्या 135 के संयुक्त खाते का विभाजन एवं शुद्धिकरण कराने के लिए पटवारी अंकुश कुमार लगातार रिश्वत की मांग कर रहा है।
Write a Response