जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप
- Posted on 7 अक्टूबर 2026
- जयपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जयपुर, 6 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुखदेव जाट को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस थाना प्रतापनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व में तैनात था। ACB के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को एक परिवादिया ने एसीबी चौकी एसयू प्रथम जयपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रतापनगर थाने में दर्ज प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी सुखदेव जाट द्वारा प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और चालान पेश करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
जयपुर, 6 अक्टूबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुखदेव जाट को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस थाना प्रतापनगर, आयुक्तालय जयपुर पूर्व में तैनात था।
ACB के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को एक परिवादिया ने एसीबी चौकी एसयू प्रथम जयपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रतापनगर थाने में दर्ज प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी सुखदेव जाट द्वारा प्रभावी पैरवी करने, मदद करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और चालान पेश करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के दौरान एसीबी ने रिश्वत की मांग की पुष्टि की। इसके बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई उप अधीक्षक पुलिस अर्चना मीणा के नेतृत्व में हुई।
ACB के मुताबिक, ट्रैप के दौरान आरोपी ASI ने परिवादिया से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की और उसे अपनी पहनी हुई खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रख लिया। इसी दौरान एसीबी टीम ने आरोपी को पकड़कर रिश्वत की राशि उसके कब्जे से बरामद कर ली। प्रारंभिक जांच में परिवादिया का कार्य आरोपी के स्तर पर लंबित होना भी सामने आया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछर आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ACB ने आमजन से अपील की है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण दर्ज होने पर वह सीधे एसीबी से संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग किया जा सकता है।
Write a Response