पाल रोड पर ट्रांसफार्मर सहित बिजली का खंभा गिरा
- Posted on 24 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 92 Views
जोधपुर, 24 जुलाई। शहर के पाल रोड स्थित प्रेक्षा हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब क्वालिटी मार्बल वाली गली में लगा बिजली का खंभा ट्रांसफार्मर सहित अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं होने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक तेज आवाज के साथ बिजली का खंभा नीचे आ गिरा। खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर भी उसके साथ सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी।
Write a Response