कतारों से क्लिक तक: ऑनलाइन टिकट बुकिंग बनी यात्रियों की पहली पसंद

जोधपुर, 6 अगस्त। भारतीय रेलवे में डिजिटल बदलाव का असर अब यात्रियों की आदतों में भी साफ दिखाई देने लगा है। कभी आरक्षण केंद्रों पर लंबी कतारों में लगकर टिकट लेने वाले यात्री अब मोबाइल और लैपटॉप के जरिए कुछ ही मिनटों में अपनी यात्रा का आरक्षण करा रहे हैं। भारतीय रेलवे की नई आईआरसीटीसी बीटा वेबसाइट ने इस बदलाव को और गति दी है। जुलाई 2026 तक कुल आरक्षित टिकटों में ऑनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 89.84 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यानी हर 100 में लगभग 90 यात्री अब डिजिटल माध्यम से टिकट बुक कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-05 at 10.16.57 PM-nCg7cAfVga.jpeg

जोधपुर, 6 अगस्त। भारतीय रेलवे में डिजिटल बदलाव का असर अब यात्रियों की आदतों में भी साफ दिखाई देने लगा है। कभी आरक्षण केंद्रों पर लंबी कतारों में लगकर टिकट लेने वाले यात्री अब मोबाइल और लैपटॉप के जरिए कुछ ही मिनटों में अपनी यात्रा का आरक्षण करा रहे हैं। भारतीय रेलवे की नई आईआरसीटीसी बीटा वेबसाइट ने इस बदलाव को और गति दी है। जुलाई 2026 तक कुल आरक्षित टिकटों में ऑनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी बढ़कर 89.84 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यानी हर 100 में लगभग 90 यात्री अब डिजिटल माध्यम से टिकट बुक कर रहे हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि नई आईआरसीटीसी बीटा वेबसाइट को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। वेबसाइट का आधुनिक इंटरफेस, आसान नेविगेशन और तेज वर्कफ्लो टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज बनाता है। वेबसाइट पर बार-बार आने वाले कैप्चा और अनावश्यक पॉप-अप को कम किया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिल रहा है।

नई प्रणाली में स्लीपर, एसी-3, एसी-2 सहित विभिन्न श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देती है। इससे यात्रियों को अलग-अलग विकल्प देखने और उपयुक्त टिकट चुनने में आसानी होती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बदलाव का सकारात्मक असर तत्काल टिकट बुकिंग पर भी पड़ा है। तीन मिनट की तत्काल बुकिंग विंडो में सफल बुकिंग का प्रतिशत पांच फीसदी से अधिक बढ़ा है।

ऑनलाइन बुकिंग में वृद्धि से पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) पर दबाव कम हुआ है और रेलवे आरक्षण केंद्रों पर भीड़ में भी उल्लेखनीय कमी आई है। इससे यात्रियों का समय बच रहा है और टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनी है।

रेलवे का मानना है कि यह बदलाव केवल वेबसाइट के नए स्वरूप तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को तेज, सरल और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों से मिल रहे सुझावों के आधार पर आईआरसीटीसी बीटा वेबसाइट में लगातार सुधार किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऑनलाइन रेलवे आरक्षण व्यवस्था और अधिक सहज, सुरक्षित तथा प्रभावी बन सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response