एक माह के विशेष अभियान से लग्जरी बसों में सुधार शुरू
- Posted on 7 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 37 Views
जोधपुर। आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जिले में लग्जरी एवं स्लीपर बसों की जांच के लिए चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। अभियान के तहत बस ऑपरेटरों ने वाहनों में सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करना शुरू कर दिया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने लगी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर के सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने बताया कि अभियान के दौरान लग्जरी और स्लीपर बसों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान जिन बसों में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी गेट), एग्जिट हैच तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई,
Write a Response