पुलिस थाना विवेक विहार की एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही

जोधपुर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विवेक विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम का दूध और नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


जोधपुर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विवेक विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम का दूध और नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार धारकों एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा (आईपीएस) एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया।

थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी तेजाराम (62) पुत्र खेताराम, निवासी सारणों की ढाणी, संत नगर गुडा विश्नोईयान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121 ग्राम अवैध अफीम का दूध तथा अफीम बेचकर कमाए गए 55,510 रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को गुडा विश्नोईयान गांव से सारणों की ढाणी, संत नगर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और स्थानीय स्तर पर अफीम का दूध बेच रहा था।

इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response