एनसीसी इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स और शूटिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन
- Posted on May 29, 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 32 Views
जोधपुर। शहर के द उम्मेद स्कूल में 2 राज आर्म्ड एनसीसी की ओर से इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स एंड शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी-2026) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रुप कमांडर कर्नल जे.एस. राठौड़ सेना मेडल के निर्देशन तथा 2 राज आर्म्ड एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हर्षवीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान भर से चयनित एनसीसी कैडेट्स ने भाग लेकर अपनी निशानेबाजी और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Write a Response