एन.आई. एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण
- Posted on 19 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 28 Views
जोधपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र में धारा 138 एनआई एक्ट (चेक अनादरण) से संबंधित लंबित एवं प्रि-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया तथा करोड़ों रुपये की अवार्ड राशि पारित की गई। यह विशेष लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रामावत ने बताया कि चेक अनादरण से जुड़े मामलों के आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए एक विशेष बैंच का गठन किया गया था।
Write a Response