राशन की लाइन से मिलेगी मुक्ति

जयपुर। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) से जुड़े लाखों परिवारों को जल्द ही राशन की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलने जा रही है। राज्य सरकार गेहूं वितरण प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अनाज एटीएम (ग्रेन एटीएम) शुरू करने जा रही है। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जयपुर, बीकानेर और भरतपुर जिलों से होगी।

बुधवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि सरकार पारंपरिक राशन वितरण व्यवस्था में तकनीक का समावेश कर रही है, ताकि आमजन को अधिक सुविधा मिल सके। इसी दिशा में अनाज एटीएम की पहल की जा रही है। इन एटीएम मशीनों के माध्यम से NFSA से जुड़े लाभार्थी परिवार अपने निर्धारित कोटे का गेहूं सीधे मशीन से प्राप्त कर सकेंगे।

मंत्री गोदारा ने बताया कि अनाज एटीएम ठीक उसी तरह कार्य करेंगे जैसे बैंकिंग एटीएम काम करते हैं। लाभार्थी परिवार का कोई भी अधिकृत सदस्य आधार या राशन कार्ड प्रमाणीकरण के बाद अपनी सुविधा के अनुसार, किसी भी समय—दिन या रात—अपने हिस्से का गेहूं निकाल सकेगा। इससे न केवल राशन की दुकानों पर भीड़ कम होगी, बल्कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से समय की बचत होगी और मजदूर, कामकाजी लोग तथा बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही राशन वितरण में होने वाली अनियमितताओं और शिकायतों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट के सफल रहने पर इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अनाज एटीएम में इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली लगी होगी, जिससे लाभार्थी को सटीक मात्रा में ही गेहूं मिलेगा। प्रत्येक लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा। सरकार का मानना है कि यह पहल “डिजिटल राजस्थान” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सुगम, पारदर्शी और सम्मानजनक राशन वितरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, और अनाज एटीएम योजना उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response