नगर निगम जोधपुर 2026-27 बजट वृतान्त
- Posted on 19 फ़रवरी 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 132 Views
नगर निगम जोधपुर मे वितीय वर्ष 2026-27 के बजट के सबंध में प्रशासक महोदया, नगर निगम जोधपुर की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई जिसमें आयुक्त, नगर निगम जोधपुर, संबंधित उपायुक्त, वित्तीय सलाहकार अतिरिक्त, मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता (सिविल), अधिशाषी अभियंता (विद्युत), कार्यालय अधीक्षकगण आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया बैठक में बजट के सभी घरको के सम्बध में विस्तृत चर्चा उपरान्त वितीय वर्ष 2026-27 का नगर निगम जोधपुर का बजट पारित किया गया एवं पारित बजट को राज्य सरकार को प्रेषित किया गया।
नगर निगम जोधपुर 2026-27 बजट वृतान्त
नगर निगम जोधपुर मे वितीय वर्ष 2026-27 के बजट के सबंध में प्रशासक महोदया, नगर निगम जोधपुर की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई जिसमें आयुक्त, नगर निगम जोधपुर, संबंधित उपायुक्त, वित्तीय सलाहकार अतिरिक्त, मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता (सिविल), अधिशाषी अभियंता (विद्युत), कार्यालय अधीक्षकगण आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया बैठक में बजट के सभी घरको के सम्बध में विस्तृत चर्चा उपरान्त वितीय वर्ष 2026-27 का नगर निगम जोधपुर का बजट पारित किया गया एवं पारित बजट को राज्य सरकार को प्रेषित किया गया।
नगर निगम जोधपुर के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्य रूप से (पार्षद कोटे से विकास कार्य हेतु 80 करोड), सफाई संबधित कार्यों हेतु 127.50 करोड, सीवरेज निर्माण एवं मरम्मत हेतु 102.50 करोड, सडक निर्माण एव मरम्मत हेतु 140 करोड, रोड लाइट क्रय व मरम्मत हेतु 29.00 करोड, नगर निगम के उपकार्यालयो के निर्माण व मरम्मत हेतु 9.00 करोड़ विकास कार्यों हेतु विकास एवं नाला निर्माण हेतु यूटीलिटी शिफ्टिंग पर 10 करोड़ इत्यादि प्रावधान किये गये एवं निगम की स्वंय की आय के लिये भूमि की निलामी/आवंटन हेतु 140 करोड, नगरीय विकास कर के लिये 36 करोड, भू-उपयोग परिर्वतन हेतु 45 करोड, भवन निर्माण हेतु 13 करोड, विज्ञापन शुल्क हेतु 5 करोड, सम्पत्ति / दुकानों के किराये हेतु 4.50 करोड का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त राज्य वित आयोग से 50 करोड, एवं केंद्र सरकार से NCAP के तहत 75 करोड, NRCP के तहत 62 करोड़, अमृत 2.0 के तहत 40 करोड, ठोस कचरा प्रबंधन के तहत 96 करोड़, आदि अनुदान प्राप्ति की अपेक्षा में बजट में प्रावधान किया गया।
नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 27 हेतु साफ सफाई व्यवस्था का सुदृद्ध बनाने के लिए Integrated Solid Waste Management की कार्य योजना तैयार की गई है।
नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिये PPP मोड पर खेल परिसर विकसित करने के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है. जिससे आमजन के लिये घर के नजदीक ही खेलने की सुविधा उपलब्ध हो सके।
राज्य सरकार के बजट घोषणा के अनुसार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर आमजन की सुविधा हेतु EV चार्जिंग स्टेशन PPP मोड पर विकसित किये जाने हेतु बजट में प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में CNG वाहनों की संख्या के अनुपात में CNG filling स्टेशन की कमी के मद्देनजर लोगों को राहत देते हुए CNG filling स्टेशन PPP मोड पर विकसित किये जाने का प्रावधान भी बजट में किया गया है।
नगर निगम क्षेत्र में सड़को के रखरखाव व सडक सीमा से बिल्डिंग लाईन के मध्य विभिन्न विकास कार्यों यथा फुटपाथ विकास एवं रखरखाव, ड्रेनेज निर्माण एवं रखरखाव, हरित पटट्टी का विकास व रखरखाव, स्ट्रीट लाईट संबंधित क्रय एवं रखरखाव, डिवाइडर निर्माण एवं रखरखाव इत्यादि कार्यों में होने वाले व्यय की अधिकता के मद्देनजर निगम क्षेत्र की दो मुख्य सड़को के समस्त रखरखाव हेतु PPP मोड पर दिये जाने की कार्य योजना तैयार की जाएगी।
नगर निगम जोधपुर में भूमि सम्बधित रिकार्ड के लम्बे समय तक उचित संधारण एवं राज्य सरकार की ऑनलाइन सर्विसेज में प्राप्त प्रकरणो के त्वरित निस्तारण हेतु निगम के समस्त भूमि संबंधित रिकार्ड के डिजिटाईजेशन हेतु भी बजट में प्रावधान किया गया है।
Write a Response