झालामंड क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोगों में रोष
- Posted on 27 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 104 Views
जोधपुर। शहर के झालामंड क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतें और मांगें उठाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या के समाधान में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं।
Write a Response