नर्सिंग ऑफिसर्स की समस्याओं को लेकर आरएनए प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक से की वार्ता

जोधपुर। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन (आरएनए) जिला शाखा जोधपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मथुरादास माथुर चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित से मुलाकात कर नर्सिंग ऑफिसर्स के दैनिक कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने और मरीजों की सुविधाओं में सुधार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने कुछ विभागों में मरीजों को समय पर बेड उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर्स के वर्दी भत्ते, आई कार्ड, बैज एवं नेम प्लेट सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 4.48.32 PM (1)-v0c8cVYIPL.jpg

जोधपुर। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन (आरएनए) जिला शाखा जोधपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मथुरादास माथुर चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित से मुलाकात कर नर्सिंग ऑफिसर्स के दैनिक कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने और मरीजों की सुविधाओं में सुधार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष जगदीश जाट के नेतृत्व में प्रशासन के साथ पूर्व में हुई वार्ता के दौरान उठाए गए मुद्दों पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार समस्याओं को बिंदुवार अधीक्षक के समक्ष रखा गया और उनके व्यावहारिक एवं शीघ्र समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

वार्ता के दौरान अस्पताल में सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पर्याप्त कर्मचारियों के अभाव में नर्सिंग ऑफिसर्स के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मरीजों से संबंधित संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने में नर्सिंग ऑफिसर्स को आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक दिक्कतों से भी अधीक्षक को अवगत कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कुछ विभागों में मरीजों को समय पर बेड उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर्स के वर्दी भत्ते, आई कार्ड, बैज एवं नेम प्लेट सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

एसोसिएशन के महासचिव बसंत रोयल एवं संरक्षक रामेश्वर टाक ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें बेहतर और शांत कार्य वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सचिव कैलाश गोयल, घमंडाराम, संयोजक प्रियतम चौहान, सहसंयोजक किशन दादालिया सहित,गोपाल व्यास सीमा जोशी, प्रेमलता चौधरी, सूर्य चौधरी, असमा बानो, ललित रांगी, शंकर परिहार, तेजाराम परिहार सहित कई नर्सिंग ऑफिसर्स मौजूद रहे।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response