निगम की कार्रवाई और असामाजिक तत्वों के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन
- Posted on 31 जुलाई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 10 Views
जोधपुर, 31 जुलाई। कुड़ी भगतासनी सेक्टर-2 में नगर निगम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और क्षेत्र में कथित असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम के दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गरीब परिवारों के साथ अन्याय किया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ चार दिन पूर्व पुलिस थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
जोधपुर, 31 जुलाई। कुड़ी भगतासनी सेक्टर-2 में नगर निगम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और क्षेत्र में कथित असामाजिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम के दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गरीब परिवारों के साथ अन्याय किया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ चार दिन पूर्व पुलिस थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों ने संजय अग्रवाल, डॉ. दिलीप राजपुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, यश राठौड़, राजकुमार शर्मा, योगेश शर्मा और मनीष सोनी के नेतृत्व में मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने निगम की कार्रवाई से हुए नुकसान की भरपाई कराने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी रखी।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मंत्री जोगाराम पटेल ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं क्षेत्र की महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में कथित असामाजिक तत्वों के खिलाफ शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर लोगों में व्याप्त भय का माहौल समाप्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने को बाध्य होंगे।
फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं क्षेत्रवासियों को अब पुलिस और नगर निगम प्रशासन की आगामी कार्रवाई का इंतजार है।
Write a Response