मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:53 AM

आयुर्वेद विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. वृशाली बारब्दे को मिला डिजाइन पेटेंट

जोधपुर, 15 अक्टूबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथिक के एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वृशाली बारब्दे को उनके अभिनव डिजाइन के लिए भारत सरकार की ओर से डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। उन्होंने एआई आधारित उपचार मार्गदर्शक उपकरण ‘रेमेडी गाइडिंग एआई डिवाइस’ (Remedy Guiding AI Device) का डिजाइन तैयार किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल की प्रेरणा से प्राप्त इस उपलब्धि को अकादमिक क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. बारब्दे की इस सफलता को उनके निरंतर शैक्षणिक समर्पण, रचनात्मक सोच और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का परिणाम बताया गया है।

WhatsApp Image 2026-10-15 at 3.29.02 PM-lB0T6Lo2QO.jpeg
  1. जोधपुर, 15 अक्टूबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथिक के एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वृशाली बारब्दे को उनके अभिनव डिजाइन के लिए भारत सरकार की ओर से डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। उन्होंने एआई आधारित उपचार मार्गदर्शक उपकरण ‘रेमेडी गाइडिंग एआई डिवाइस’ (Remedy Guiding AI Device) का डिजाइन तैयार किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

    विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल की प्रेरणा से प्राप्त इस उपलब्धि को अकादमिक क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. बारब्दे की इस सफलता को उनके निरंतर शैक्षणिक समर्पण, रचनात्मक सोच और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का परिणाम बताया गया है।

    डिजाइन पेटेंट मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. वृशाली बारब्दे ने ईश्वर के प्रति आभार जताया। उन्होंने इसे अपनी शैक्षणिक और शोध यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। साथ ही इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन, अपने सहयोगियों, संस्थान, परिवारजनों और शुभचिंतकों के निरंतर प्रोत्साहन को दिया।

    डॉ. बारब्दे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजहित, होम्योपैथी और विज्ञान के क्षेत्र में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ अनुसंधान एवं नवाचार करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह उपलब्धि अकादमिक जगत के अन्य शोधकर्ताओं और शिक्षकों को भी मौलिक विचारों, नए आविष्कारों तथा बौद्धिक संपदा संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

    डिजाइन पेटेंट मिलने पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों और शिक्षकों ने डॉ. बारब्दे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए भी उत्साहजनक मानी जा रही है।

     
     
     
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response