रोगियों की शिकायतों पर चिकित्सकों का पक्ष भी लें, निष्पक्ष पत्रकारिता की अपील
- Posted on 29 जून 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 24 Views
जोधपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की जोधपुर शाखा ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से अपील की है कि चिकित्सकों, अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े विवादों या शिकायतों के समाचार प्रकाशित एवं प्रसारित करने से पहले संबंधित चिकित्सक अथवा अस्पताल का पक्ष भी अवश्य लिया जाए। संगठन का कहना है कि दोनों पक्षों को समान महत्व देने से ही निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता संभव है।
Write a Response