एमडीएम अस्पताल से बाइक चोरी का खुलासा
- Posted on July 17, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 28 Views
जोधपुर, 17 जुलाई। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल परिसर से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों की सहायता से संदिग्ध की पहचान की। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सुनील सरगारा (31) निवासी सरगरों का बास, रणसी गांव, थाना बोरूंदा (जोधपुर ग्रामीण) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
Write a Response