पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव

आगरा/भरतपुर। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद उसने बाथरूम की फर्श पर प्लास्टर और टाइल्स लगवा दीं तथा करीब 45 दिन तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। शुक्रवार को पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कर शव बरामद किया और आरोपी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2010 में इटावा निवासी रूबी से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।


आगरा/भरतपुर। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इसके बाद उसने बाथरूम की फर्श पर प्लास्टर और टाइल्स लगवा दीं तथा करीब 45 दिन तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। शुक्रवार को पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कर शव बरामद किया और आरोपी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2010 में इटावा निवासी रूबी से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि 17 मई की रात उसने पति को खीर में डेढ़ दर्जन से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। पति के अचेत होने के बाद उसकी हत्या कर दी। अगले दिन शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में मिस्त्री बुलाकर फर्श पर प्लास्टर कराया और कुछ दिनों बाद वहां नई टाइल्स भी लगवा दीं, ताकि किसी को शक न हो।

वारदात के बाद महिला ने परिवार को गुमराह करने की कोशिश की। उसने सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल शर्मा को फोन कर बताया कि सुरेंद्र घर छोड़कर कहीं चले गए हैं और दो-तीन दिन बाद संपर्क करेंगे। इसके बाद वह बच्चों के साथ अपने जेठ के घर भी जाकर रहने लगी। जब कई दिनों तक सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला तो 26 मई को परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी महिला ने भावुक होकर अपने जेठ के सामने सच कबूल कर लिया। उसने पहले दावा किया कि सुरेंद्र ने फांसी लगाई थी और घबराहट में उसने शव को बाथरूम में दबा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कर शव बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव पूरी तरह गल चुका था, जिससे तत्काल पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका। अब कंकाल का फोरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं, हत्या के कारण और संभावित साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response