एमडीएम अस्पताल से एसी के कॉपर पाइप चोरी का खुलासा
- Posted on 30 जून 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 36 Views
जोधपुर। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल परिसर के जनाना विंग से एसी में प्रयुक्त कॉपर पाइप चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी से शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद बिलाल (32) निवासी गली नंबर 17, गंदे नाले के पास, थाना देवनगर, हाल निवासी देवबंधियों की मस्जिद के पास, सोमानी कॉलेज के निकट, थाना प्रतापनगर, जोधपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अस्पताल से कॉपर पाइप चोरी करना स्वीकार कर लिया
Write a Response