जोधपुर में 75 हजार रुपये का इनामी अपराधी स्वरूपराम बेनीवाल गिरफ्तार
- Posted on 16 अक्टूबर 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 38 Views
जोधपुर। पुलिस थाना बासनी की विशेष टीम ने राजस्थान पुलिस के 75 हजार रुपये के इनामी अपराधी स्वरूपराम उर्फ स्वरूप बेनीवाल को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और मारपीट सहित विभिन्न मामलों में वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मानवीय आसूचना, तकनीकी दक्षता और लगातार निगरानी के आधार पर पकड़ा गया। इस कार्रवाई में एएनटीएफ राजस्थान की जोधपुर इकाई की भी अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को कांस्टेबल अशोक बेनीवाल थाना क्षेत्र के लंबित प्रकरणों के अनुसंधान और आरोपियों की तलाश के दौरान गायत्री नगर, पाल रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां नजर आईं। कांस्टेबल ने सतर्कता दिखाते हुए अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची और आसूचना संकलन किया। जांच में संदिग्ध की पहचान स्वरूपराम उर्फ स्वरूप बेनीवाल, पुत्र दौलाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी स्वामियों की बेरी, दुधु, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर के रूप में हुई।
-
जोधपुर। पुलिस थाना बासनी की विशेष टीम ने राजस्थान पुलिस के 75 हजार रुपये के इनामी अपराधी स्वरूपराम उर्फ स्वरूप बेनीवाल को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और मारपीट सहित विभिन्न मामलों में वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मानवीय आसूचना, तकनीकी दक्षता और लगातार निगरानी के आधार पर पकड़ा गया। इस कार्रवाई में एएनटीएफ राजस्थान की जोधपुर इकाई की भी अहम भूमिका रही।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त भजनलाल जांगीड़ के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना बासनी के थानाधिकारी नितिन दवे के निकट पर्यवेक्षण में विशेष टीम लंबे समय से फरार इनामी अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को कांस्टेबल अशोक बेनीवाल थाना क्षेत्र के लंबित प्रकरणों के अनुसंधान और आरोपियों की तलाश के दौरान गायत्री नगर, पाल रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां नजर आईं। कांस्टेबल ने सतर्कता दिखाते हुए अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची और आसूचना संकलन किया। जांच में संदिग्ध की पहचान स्वरूपराम उर्फ स्वरूप बेनीवाल, पुत्र दौलाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी स्वामियों की बेरी, दुधु, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर के रूप में हुई।
पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एएनटीएफ राजस्थान की जोधपुर इकाई के सहयोग से आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और उसे पकड़ने के लिए रणनीति तैयार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने लग्जरी वाहन से फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और योजनाबद्ध कार्रवाई के चलते वह गिरफ्त में आ गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में कांस्टेबल अशोक बेनीवाल की सतर्कता और बहादुरी के साथ एएनटीएफ की जोधपुर इकाई की रणनीति महत्वपूर्ण रही। आरोपी के खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Write a Response