मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 07:14 AM

मावा की दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपालगढ़ में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 46 ग्राम एमडी, 100 ग्राम अवैध अफीम और 329 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी मावा की दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस थाना भोपालगढ़ की वर्ष 2026 में मादक पदार्थों के खिलाफ यह 22वीं कार्रवाई बताई गई है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दुकान की आड़ में मौजूद लोकेश पुत्र मदनलाल, जाति सुथार, निवासी कुम्भारा, थाना भोपालगढ़ के कब्जे से 46 ग्राम एमडी, 100 ग्राम अफीम और 329 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिए।


जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपालगढ़ में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 46 ग्राम एमडी, 100 ग्राम अवैध अफीम और 329 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी मावा की दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस थाना भोपालगढ़ की वर्ष 2026 में मादक पदार्थों के खिलाफ यह 22वीं कार्रवाई बताई गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भोपालगढ़ पुलिस को मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्बे में कार्रवाई करते हुए एक मावा की दुकान की तलाशी ली।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दुकान की आड़ में मौजूद लोकेश पुत्र मदनलाल, जाति सुथार, निवासी कुम्भारा, थाना भोपालगढ़ के कब्जे से 46 ग्राम एमडी, 100 ग्राम अफीम और 329 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिए।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रामेश्वर लाल के सुपरविजन तथा भोपालगढ़ वृत्ताधिकारी गुलाबाराम के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी राजूराम बामणिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल बुद्धिप्रकाश मीणा की आसूचना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भोपालगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 22 और 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच थाना खेड़ापा के थानाधिकारी लाखाराम द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में थानाधिकारी राजूराम बामणिया, कांस्टेबल प्रकाश गोस्वामी, कमलकिशोर, बुद्धिप्रकाश, प्रकाशचंद्र, श्रवण बेनण और धर्मराज की भूमिका रही। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response