बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 08:49 AM

मथुरादास माथुर चिकित्सालय को न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी सौगात

जोधपुर। मथुरादास माथुर चिकित्सालय को न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। केएच चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अस्पताल को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा के लिए अत्याधुनिक क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट मशीन भेंट की गई है। यह आधुनिक मशीन मस्तिष्क और रीढ़ से संबंधित जटिल सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

WhatsApp Image 2026-02-18 at 6.59.00 PM-Z6omta7aja.jpeg

जोधपुर। मथुरादास माथुर चिकित्सालय को न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। केएच चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अस्पताल को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा के लिए अत्याधुनिक क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट मशीन भेंट की गई है। यह आधुनिक मशीन मस्तिष्क और रीढ़ से संबंधित जटिल सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस मशीन के आने से न्यूरो सर्जरी विभाग की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अब तक जिन जटिल ऑपरेशनों के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, वे सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।

यह मशीन ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शरद थानवी की प्रेरणा से भेंट की गई है। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने केएच चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मशीन न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई तकनीक के माध्यम से ऑपरेशन की गुणवत्ता और सफलता दर में भी सुधार आएगा।

कार्यक्रम के दौरान अरुणा देवी ने ट्रस्ट की ओर से मशीन अस्पताल प्रशासन को सौंपी। इस मौके पर डॉ. अमित सागर सहित अन्य चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को मरीजों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस अत्याधुनिक उपकरण के माध्यम से अब न्यूरो सर्जरी से जुड़े मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response