40.04 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर, 24 जुलाई। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम के विशेष अभियान के तहत कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40.04 ग्राम प्रतिबंधित नारकोटिक्स ड्रग्स मेफेड्रोन (एमडी) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना संकलित की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान श्यामलाल (41) पुत्र किशनाराम विश्नोई गोदारा, निवासी रावर की ढाणी, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई।

WhatsApp Image 2026-07-24 at 6.12.30 PM-6POH7e50ui.jpeg

जोधपुर, 24 जुलाई। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम के विशेष अभियान के तहत कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40.04 ग्राम प्रतिबंधित नारकोटिक्स ड्रग्स मेफेड्रोन (एमडी) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया और पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) नरेन्द्र कुमार पारीक के निकट पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व कुड़ी भगतासनी थाना प्रभारी सोमकरण ने अपनी टीम के साथ किया।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना संकलित की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान श्यामलाल (41) पुत्र किशनाराम विश्नोई गोदारा, निवासी रावर की ढाणी, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई।

संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 40.04 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेफेड्रोन एक प्रतिबंधित सिंथेटिक मादक पदार्थ है, जिसकी अवैध तस्करी और बिक्री युवाओं के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी यह ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने की तैयारी थी। साथ ही इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।

इस मामले की जांच विवेक विहार थाना प्रभारी को सौंपी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमकरण के अलावा उप निरीक्षक तनसुख, आसूचना अधिकारी राजूराम, कांस्टेबल पर्वतराम और धीरज मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने कहा कि शहर में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response