मसूरिया बाबा रामदेव मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद

जोधपुर। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आगामी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, पानी, चिकित्सा और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिला मेला प्राधिकरण के तहत मेला परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों के साथ पूरे मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 11.57.19 PM-Wl9N6nGfbM.jpeg

जोधपुर। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आगामी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, बिजली, पानी, चिकित्सा और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिला मेला प्राधिकरण के तहत मेला परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों के साथ पूरे मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंदिर परिसर में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में एडीएम सिटी ओम प्रकाश सहारण, डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक शालिनी राज, एडिशनल डीसीपी वेस्ट प्रवीण कुमार सैन, एसीपी प्रतापनगर नतिशा जाखड़, एसीपी वेस्ट रतन सिंह और देवनगर थाना अधिकारी कमल किशोर सुथार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

इसके अलावा जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, चिकित्सा विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। अधिकारियों ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

मेले के आयोजन में मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, सचिव नरेंद्र गोयल सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रंजन दईया ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और ट्रस्ट मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, निर्बाध बिजली-पानी, स्वच्छता, त्वरित चिकित्सा सुविधा और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response