विवेक विहार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.700 किलो डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर, 6 अगस्त। पुलिस थाना विवेक विहार ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो K-10 कार को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना विवेक विहार की एक सप्ताह में दूसरी तथा वर्ष 2026 की ग्यारहवीं एनडीपीएस कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से विक्रम पुत्र तिलाराम मेघवाल निवासी बोलो का वास, धवा (झंवर) तथा सुरताराम पुत्र बालाराम जाट निवासी जोजणियों का तला, बाछड़ाऊ (धोरीमन्ना, बाड़मेर) को गिरफ्तार कर लिया।

 

WhatsApp Image 2026-08-06 at 5.05.59 PM-97seA4DuJo.jpeg

जोधपुर, 6 अगस्त। पुलिस थाना विवेक विहार ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो K-10 कार को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना विवेक विहार की एक सप्ताह में दूसरी तथा वर्ष 2026 की ग्यारहवीं एनडीपीएस कार्रवाई बताई जा रही है।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में थाना विवेक विहार एवं डीएसटी पश्चिम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

थानाधिकारी बलवंताराम निपु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 अगस्त को मोगड़ा-सालावास रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मारुति ऑल्टो K-10 कार (आरजे-19-सीक्यू-0497) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 48.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से विक्रम पुत्र तिलाराम मेघवाल निवासी बोलो का वास, धवा (झंवर) तथा सुरताराम पुत्र बालाराम जाट निवासी जोजणियों का तला, बाछड़ाऊ (धोरीमन्ना, बाड़मेर) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर डोडा पोस्त और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। मामले का अग्रिम अनुसंधान झंवर थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में विवेक विहार थाना पुलिस के साथ डीएसटी पश्चिम की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response