मण्डोर में मकान से 714 ग्राम अफीम का दूध और 8 लाख रुपये बरामद

जोधपुर। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) पूर्व और पुलिस थाना मण्डोर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिव साक्षी एन्कलेव स्थित एक रहवासी मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 714 ग्राम अवैध अफीम का दूध और 8 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भभुताराम पुत्र हड़मानाराम, निवासी लोहावट, जिला फलोदी की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच में सामने आया कि उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दूसरे आरोपी की पहचान रविताश उर्फ रोहिताश पुत्र रामनारायण, उम्र 23 वर्ष, निवासी मगरा नगर हानिया, औसियां, हाल शिव साक्षी एन्कलेव, मण्डोर, जोधपुर के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-21 at 6.09.17 PM (1)-zhW3xoXOY6.jpg

जोधपुर। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) पूर्व और पुलिस थाना मण्डोर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिव साक्षी एन्कलेव स्थित एक रहवासी मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 714 ग्राम अवैध अफीम का दूध और 8 लाख रुपये नकद बरामद किए। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर डीसीपी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार के सुपरविजन में डीएसटी लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी।

इसी दौरान डीएसटी को भभुताराम की गतिविधियां मण्डोर क्षेत्र में संदिग्ध मिलीं। सूचना के आधार पर डीएसटी पूर्व और मण्डोर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से उसके मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 714 ग्राम अवैध अफीम का दूध और 8 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

25000 रुपये का इनामी था भभुताराम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भभुताराम पुत्र हड़मानाराम, निवासी लोहावट, जिला फलोदी की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच में सामने आया कि उसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दूसरे आरोपी की पहचान रविताश उर्फ रोहिताश पुत्र रामनारायण, उम्र 23 वर्ष, निवासी मगरा नगर हानिया, औसियां, हाल शिव साक्षी एन्कलेव, मण्डोर, जोधपुर के रूप में हुई है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में अफीम का दूध खरीदकर लाने तथा बरामद 8 लाख रुपये के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कार्रवाई में मण्डोर थानाधिकारी सुरेश सारण मय टीम तथा डीएसटी पूर्व प्रभारी खेतसिंह सहायक उपनिरीक्षक मय टीम शामिल रहे। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response