अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र
- Posted on June 12, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 65 Views
जोधपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां जिले में जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" (Yoga for Healthy Ageing) थीम के साथ मनाया जाएगा। राज्य सरकार के आयुष विभाग और निदेशालय आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है।जिला नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. अंजू नागर ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीकरण कर इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें।
Write a Response