गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 03:13 AM

कॉपीराइट उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई

शहर की 56 भोग वाली गली में कॉपीराइट उल्लंघन के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एस.आई. शैतान सिंह के नेतृत्व में “क्लब भारत” नामक दुकान पर दबिश देकर Nike और ASICS कंपनियों के नकली जूते और सॉक्स बरामद किए। यह दुकान रमेश पटेल द्वारा संचालित बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि विकास वैष्णव और महेंद्र सेन भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने नकली उत्पादों की पहचान की और कॉपीराइट उल्लंघन की पुष्टि की।

 

WhatsApp Image 2026-01-29 at 9.01.44 PM-xzh0ab7Arz.jpeg

कॉपीराइट उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: 56 भोग वाली गली में नकली जूते-सॉक्स की दुकान पर रेड

शहर की 56 भोग वाली गली में कॉपीराइट उल्लंघन के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एस.आई. शैतान सिंह के नेतृत्व में “क्लब भारत” नामक दुकान पर दबिश देकर Nike और ASICS कंपनियों के नकली जूते और सॉक्स बरामद किए। यह दुकान रमेश पटेल द्वारा संचालित बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि विकास वैष्णव और महेंद्र सेन भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने नकली उत्पादों की पहचान की और कॉपीराइट उल्लंघन की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, दुकान के अंदर से कुल 268 पीस नकली सामान जब्त किया गया, जिनमें जूते और सॉक्स शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में इन उत्पादों की कुल वैल्यूएशन लगभग ₹32,00,000 (बत्तीस लाख रुपये) आंकी गई है। बरामद सामान पर ब्रांड लोगो, पैकेजिंग और लेबलिंग इस तरह की गई थी कि आम उपभोक्ता को असली और नकली में अंतर करना मुश्किल हो जाए।

एस.आई. शैतान सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई कॉपीराइट एक्ट के तहत की गई है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। दुकान को सील कर दिया गया है तथा संबंधित दस्तावेज, बिल और सप्लाई चैन की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली माल कहां से सप्लाई किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि नकली उत्पाद न सिर्फ ब्रांड की साख को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदारी करें और संदिग्ध उत्पादों की सूचना तुरंत दें।

इस कार्रवाई को शहर में नकली ब्रांडेड सामान की बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response