लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार रामदेवरा स्टेशन

जोधपुर। बाबा रामदेव मेले के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर वर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन परिसर की मरम्मत, रंगाई-पुताई और व्यापक साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कोटा स्टोन फ्लोरिंग बिछाई गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा अतिरिक्त बेंच लगाए गए हैं तथा शौचालयों का उन्नयन भी किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-07 at 1.21.21 PM (1)-1W2RIVQxac.jpg

जोधपुर। बाबा रामदेव मेले के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर वर्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन परिसर की मरम्मत, रंगाई-पुताई और व्यापक साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कोटा स्टोन फ्लोरिंग बिछाई गई है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा अतिरिक्त बेंच लगाए गए हैं तथा शौचालयों का उन्नयन भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नई लाइटें, पंखे, वायरिंग और केसिंग का कार्य पूरा किया गया है। यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर बूथ और वाटर कूलरों की मरम्मत तथा आवश्यकता अनुसार उनका प्रतिस्थापन किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, सार्वजनिक क्षेत्रों, स्टेशन के बाहरी परिसर और पार्किंग क्षेत्र की विशेष सफाई कर उन्हें व्यवस्थित बनाया है। वहीं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग कर अलग चिन्हित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यात्री मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न दिशाओं के लिए विशेष मेला ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे का उद्देश्य मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का कहना है कि सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और श्रद्धालु सहज रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response