रामदेवरा जातरुओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का जागरूकता

जोधपुर। बाबा रामदेवरा मेले में पैदल एवं वाहनों से पहुंच रहे जातरुओं की सुरक्षा को लेकर जोधपुर यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जातरुओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही रात के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पैदल जातरुओं के बैग और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जा रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सीं के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत मसूरिया और आसपास के प्रमुख चौराहों पर जातरुओं की सुरक्षा एवं वाहन पार्किंग से संबंधित दिशा-निर्देश वाले 18 फ्लेक्स और होर्डिंग बोर्ड लगाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-31 at 5.53.44 PM-UQgQvowiEz.jpeg

जोधपुर। बाबा रामदेवरा मेले में पैदल एवं वाहनों से पहुंच रहे जातरुओं की सुरक्षा को लेकर जोधपुर यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जातरुओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही रात के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पैदल जातरुओं के बैग और वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सीं के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात शालिनी राज के नेतृत्व में सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत मसूरिया और आसपास के प्रमुख चौराहों पर जातरुओं की सुरक्षा एवं वाहन पार्किंग से संबंधित दिशा-निर्देश वाले 18 फ्लेक्स और होर्डिंग बोर्ड लगाए गए हैं। यह व्यवस्था दिनेश आर्ट, जोधपुर के सौजन्य से की गई है।

यातायात पुलिस की टीम ने शताब्दी सर्किल से आखलिया तक प्रमुख चौराहों पर जातरुओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा समाजसेवियों की ओर से संचालित भंडारों पर भी जोधपुर विकास प्राधिकरण से प्राप्त सुरक्षा अपील के पंपलेट वितरित किए गए।

रात्रिकालीन आवागमन के दौरान पैदल जातरुओं को दूर से वाहन चालकों को दिखाई देने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के उद्देश्य से उनके बैग पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई। जातरुओं के वाहनों पर भी रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाकर उन्हें रात में अधिक दृश्य बनाने का प्रयास किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम रतनसिंह के नेतृत्व में यातायात शिक्षा टीम ने दल्ले खां चक्की सर्किल पर भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने रामदेवरा जाने वाले जातरुओं को सुरक्षा अपील के पंपलेट वितरित किए और उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई।

यातायात पुलिस ने बताया कि जातरुओं की सुरक्षा को लेकर यह अभियान रामदेवरा मेले के दौरान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन और जातरुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response