जयपुर में ACB का बड़ा ट्रैप

जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में नगर निगम से जुड़े तीन लोगों को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो डॉक्टरों के साथ एक संविदाकर्मी को भी दबोचा गया है। घटना से नगर निगम में हड़कंप मच गया है।

ACB के अनुसार, संविदाकर्मी जितेंद्र शेखावत, डॉ. योगेश और डॉ. राकेश को ट्रैप किया गया। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम में श्वानों की नसबंदी से संबंधित बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की सत्यता की जांच की और ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत जब आरोपियों को 4 लाख रुपये की रिश्वत राशि दी जा रही थी, उसी दौरान ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद की गई है।

यह पूरी कार्रवाई आनंद शर्मा (डीआईजी, ACB) के सुपरविजन में अंजाम दी गई। वहीं, इस कार्रवाई को गोविंद गुप्ता (डीजी) और स्मिता श्रीवास्तव (एडीजी) के निर्देश पर अंजाम दिया गया।

ACB अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद साफ संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ACB ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response