मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 05:52 AM

उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, SOG के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिटेन

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलीजेंस यूनिट उदयपुर ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपए की रिश्वत राशि लेते एक दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई में बरामद दो करोड़ रुपए में चार लाख रुपए भारतीय चलन की नकदी और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट शामिल हैं। मामले में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसओजी उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी को उनके बालोतरा स्थित निवास से डिटेन किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि यह राशि सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला के माध्यम से एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के लिए मांगी जा रही थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। इस दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद शनिवार को ट्रैप कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-09-27 at 12.27.41 AM (1) (1)-Pntdo7rHXj.jpg

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलीजेंस यूनिट उदयपुर ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ रुपए की रिश्वत राशि लेते एक दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई में बरामद दो करोड़ रुपए में चार लाख रुपए भारतीय चलन की नकदी और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट शामिल हैं। मामले में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसओजी उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी को उनके बालोतरा स्थित निवास से डिटेन किया गया है।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार इंटेलीजेंस यूनिट, उदयपुर को शिकायत मिली थी कि उदयपुर नगर निगम के 272 भूखंडों से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण संख्या 97/2022 में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को राहत दिलाने, अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने तथा गिरफ्तारी के दौरान घरों से मिले ऐसे दस्तावेज, जिन्हें जब्त नहीं किया गया था, वापस लौटाने के बदले दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि यह राशि सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला के माध्यम से एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के लिए मांगी जा रही थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। इस दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद शनिवार को ट्रैप कार्रवाई की गई।

एसीबी टीम ने परिवादी की फैक्ट्री से सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बरामद राशि में चार लाख रुपए असली करेंसी और 1.96 करोड़ रुपए चिल्ड्रन नोट यानी डमी नोट थे। वहीं, मुकेश कुमार सोनी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें बालोतरा स्थित निवास से डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक डॉ. सोनू शेखावत के नेतृत्व में की गई। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response