महामंदिर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,

जोधपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल जोधपुर पूर्व और पुलिस थाना महामंदिर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक फर्जी बैंक खाता किट बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी तथा 17 वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण सैन (26), निवासी कुचेरा, हाल शक्ति नगर महामंदिर; रामस्वरूप माली (27), निवासी मेडता सिटी; गोपाल ब्राह्मण (27), निवासी कजनऊ, थाना जायल; तथा लोकेश पुरी गोस्वामी (20), निवासी पालियास, थाना डेगाना, जिला नागौर के रूप में हुई है।


जोधपुर। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल जोधपुर पूर्व और पुलिस थाना महामंदिर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक फर्जी बैंक खाता किट बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी तथा 17 वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी के सुपरविजन में साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेंद्रसिंह और एसीपी पूर्व के निकटतम पर्यवेक्षण में टीम ने साइबर सेल से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई की

पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त 2026 को सूचना मिलने के बाद महामंदिर थाना पुलिस की टीम ने जोधपुर के बीजेएस क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और फर्जी बैंक खाता किट बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 112(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण सैन (26), निवासी कुचेरा, हाल शक्ति नगर महामंदिर; रामस्वरूप माली (27), निवासी मेडता सिटी; गोपाल ब्राह्मण (27), निवासी कजनऊ, थाना जायल; तथा लोकेश पुरी गोस्वामी (20), निवासी पालियास, थाना डेगाना, जिला नागौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, डेल कंपनी के दो लैपटॉप और एक फर्जी खाता किट बरामद की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response