जीआरपी जोधपुर ने मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा
- Posted on 22 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 31 Views
जोधपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी थाना जोधपुर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी ऋषिराज गौतम (32) मूल रूप से डेगाना, जिला नागौर का निवासी है। उसके विरुद्ध पूर्व में दो मामले एनडीपीएस एक्ट तथा एक मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सार्वजनिक एवं सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाकर चोरी करता था
Write a Response