LPG बुकिंग नियम बदला, 45 दिन की जगह अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

नई दिल्ली। घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रिफिल बुकिंग के अंतराल को घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू LPG उपभोक्ता भी सिलेंडर खत्म होने के बाद 25 दिन के अंतराल पर अगली रिफिल बुक कर सकेंगे। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन के लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। सरकार का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश तेल विपणन कंपनियों को दिए गए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का समान इंटर-रीफिल बुकिंग गैप लागू करने के निर्देश दिए हैं।


नई दिल्ली। घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रिफिल बुकिंग के अंतराल को घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू LPG उपभोक्ता भी सिलेंडर खत्म होने के बाद 25 दिन के अंतराल पर अगली रिफिल बुक कर सकेंगे। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिन के लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। सरकार का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश तेल विपणन कंपनियों को दिए गए हैं।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का समान इंटर-रीफिल बुकिंग गैप लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब उपभोक्ता चाहे ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो या शहरी क्षेत्र में, अगली रिफिल के लिए 25 दिन बाद बुकिंग कर सकेगा।

दरअसल, वर्ष 2026 में पश्चिम एशिया में पैदा हुए संघर्ष के कारण LPG आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के बाद सरकार ने मांग को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग बुकिंग अंतराल तय किए थे। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर रखा गया था। इसका उद्देश्य सीमित आपूर्ति के बीच LPG की उपलब्धता बनाए रखना और रिफिल की मांग को व्यवस्थित करना था।

अब सरकार के अनुसार LPG की आपूर्ति स्थिति में सुधार हुआ है और रिफिल का लंबित बैकलॉग भी काफी कम हुआ है। इसी को देखते हुए ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

नए नियम से ग्रामीण परिवारों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है। पहले 45 दिन का अंतर होने के कारण अधिक खपत वाले परिवारों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब 25 दिन का समान नियम लागू होने से LPG बुकिंग व्यवस्था अधिक सुविधाजनक और समान हो गई है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response