बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 12:35 PM

कृष्ण भोग कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बासनी तंबोलिया, जोधपुर में भव्य एवं गरिमामय कृष्ण भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

 

WhatsApp Image 2026-01-23 at 4.53.08 PM (1)-U74XoApkvZ.jpg

बसंत पंचमी पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कृष्ण भोग कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बासनी तंबोलिया, जोधपुर में भव्य एवं गरिमामय कृष्ण भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का आयोजन भामाशाह मदन सिंह जी चंपावत (MSC) के सौजन्य से किया गया। भामाशाह द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से कृष्ण भोग की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों में प्रसन्नता एवं उल्लास देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सूर्य किरण आर्य के नेतृत्व में सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। उन्होंने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, विद्या और संस्कारों का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।

इस अवसर पर जोधपुर डायट की प्रिंसिपल मंजू शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और भारतीय परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। शिक्षा सीपी  दाधीच सहित अन्य शिक्षाविदों ने भी कार्यक्रम की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सादगीपूर्ण धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित कर विद्यार्थियों में प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों ने अनुशासनपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और बसंत पंचमी के सांस्कृतिक महत्व को समझा।

अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों, भामाशाह तथा उपस्थित शिक्षक गुरुजनों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे विद्यालय में सकारात्मक एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response