भगत की कोठी थाना पुलिस ने 23 लाख की कार चोरी का किया खुलासा
- Posted on 2 अगस्त 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 33 Views
जोधपुर, 2 अगस्त। पुलिस थाना भगत की कोठी ने करीब 23 लाख रुपये मूल्य की चोरी हुई कार बरामद करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने सुभाष कॉलोनी निवासी रणवीरसिंह चौधरी (49) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जोधपुर, 2 अगस्त। पुलिस थाना भगत की कोठी ने करीब 23 लाख रुपये मूल्य की चोरी हुई कार बरामद करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण सैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त दीपक कुमार मीणा के सुपरविजन में थाना प्रभारी संतोष चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को राजीव नगर निवासी जवानसिंह राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 20 जुलाई की रात अपनी कार (आरजे-19-सीके-4334) घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन सुबह उठने पर वाहन गायब मिला। रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध की पहचान की। जांच के बाद पुलिस ने सुभाष कॉलोनी निवासी रणवीरसिंह चौधरी (49) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने राजीव नगर से कार चोरी करने की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई करीब 23 लाख रुपये मूल्य की कार बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जहां उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष चौधरी, हेड कांस्टेबल भरतलाल, कांस्टेबल नेमाराम, श्रवणसिंह एवं दौलाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि पूछताछ के दौरान अन्य वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
Write a Response