रेलवे ने शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी के नाम पर रखा कठुआ स्टेशन का नाम
- Posted on 23 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 27 Views
जोधपुर। भारतीय रेलवे ने देश के वीर सपूत शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी को अनूठी श्रद्धांजलि देते हुए जम्मू मंडल के कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब यह स्टेशन "शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी कठुआ" के नाम से जाना जाएगा। रेलवे के इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस पहल को शहीद के सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र सेवा के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि यह निर्णय शहीद कप्तान सुनील कुमार चौधरी के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। रेलवे का मानना है कि ऐसे वीर सैनिकों के नाम पर सार्वजनिक संस्थानों का नामकरण नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा।
Write a Response