UGC Roll Back आंदोलन में दिवंगत देवेन्द्र सिंह पलाड़ा को न्याय दिलाने की मांग

जोधपुर, 4 अगस्त। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं UGC Roll Back संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने UGC Roll Back आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए देवेन्द्र सिंह पलाड़ा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि UGC Roll Back आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई वाटर कैनन एवं लाठीचार्ज की कार्रवाई में देवेन्द्र सिंह पलाड़ा की मृत्यु हुई, जिसे संगठन ने अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया। पदाधिकारियों का कहना था कि इस घटना से प्रदेश सहित देशभर में युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों में रोष व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026-08-04 at 6.52.56 PM-p4hrTrSgiO.jpeg

जोधपुर, 4 अगस्त। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं UGC Roll Back संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने UGC Roll Back आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए देवेन्द्र सिंह पलाड़ा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि UGC Roll Back आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई वाटर कैनन एवं लाठीचार्ज की कार्रवाई में देवेन्द्र सिंह पलाड़ा की मृत्यु हुई, जिसे संगठन ने अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया। पदाधिकारियों का कहना था कि इस घटना से प्रदेश सहित देशभर में युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दिवंगत के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा पूरे प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि सरकार समय रहते इस मामले में उचित निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। संगठन ने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर UGC Roll Back संघर्ष समिति के संयोजक शंभू सिंह मेड़तिया सहित उमराव सिंह जोधा, इंद्र सिंह रासालियावास, संतोक सिंह सिनली, संग्राम सिंह चम्पावत, तेजपाल सिंह, संग्राम सिंह तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response