जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: 14 सितंबर को होगी मतगणना
- Posted on 12 सितम्बर 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 6 Views
जोधपुर। नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आलोक रंजन ने मतगणना व्यवस्था और स्ट्रांग रूम को लेकर विस्तृत कार्ययोजना जारी की है। नगर निगम के सभी 100 वार्डों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर, जोधपुर में शुरू होगी। जारी प्लान के अनुसार अलग-अलग वार्डों के लिए स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं।
जोधपुर। नगर निगम आम चुनाव 2026 के तहत मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आलोक रंजन ने मतगणना व्यवस्था और स्ट्रांग रूम को लेकर विस्तृत कार्ययोजना जारी की है। नगर निगम के सभी 100 वार्डों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर, जोधपुर में शुरू होगी।
जारी प्लान के अनुसार अलग-अलग वार्डों के लिए स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं। वार्ड 1 से 10 तक 78 मतदान केंद्रों की गिनती कक्ष D-3 में होगी। यहां 11 ईवीएम टेबल पर 10 राउंड में मतगणना पूरी होगी। वार्ड 11 से 20 के 56 मतदान केंद्रों की गणना कक्ष D-9 में 6 टेबल पर 12 राउंड में होगी। इसी कक्ष में वार्ड 21 से 30 के 65 मतदान केंद्रों की गणना 13 राउंड में की जाएगी।
वार्ड 31 से 40 के 74 मतदान केंद्रों की गिनती कक्ष D-7 में 11 टेबल पर 10 राउंड में होगी। वार्ड 41 से 50 के 67 मतदान केंद्रों की मतगणना कम्यूनिकेशन लैब में 6 टेबल पर 14 राउंड में होगी। वार्ड 51 से 60 के 75 मतदान केंद्रों की गणना कक्ष D-8 में 10 टेबल पर 10 राउंड में होगी।
वार्ड 61 से 70 के 70 मतदान केंद्रों की गिनती कम्यूनिकेशन लैब में 6 टेबल पर 16 राउंड में होगी। वार्ड 71 से 80 के 77 मतदान केंद्रों की गणना इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप में 10 टेबल पर 10 राउंड में होगी। वार्ड 81 से 90 के 79 मतदान केंद्रों की गणना कक्ष D-10 में 10 टेबल पर 10 राउंड में होगी। वहीं वार्ड 91 से 100 के 88 मतदान केंद्रों की मतगणना भू-तल स्थित क्लासरूम में 11 टेबल पर 12 राउंड में पूरी की जाएगी।
प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। गेट संख्या 1 से कार्मिक, गणना कार्मिक और मीडियाकर्मियों को प्रवेश मिलेगा। वार्ड 1 से 10 और 91 से 100 के अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता गेट संख्या 2 से प्रवेश करेंगे। वार्ड 11 से 40, 51 से 60 और 81 से 90 के लिए गेट संख्या 3 निर्धारित है। वार्ड 41 से 50 और 61 से 80 के अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता गेट संख्या 5 से प्रवेश कर सकेंगे।
Write a Response