जोधपुर के युवा कमलेश सैपियंस ने रचा इतिहास

जोधपुर जिले के तोलेसर चरणान गांव के निवासी कमलेश  पुत्र ओमप्रकाश ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (वनस्पति विज्ञान) भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव के साधारण किसान परिवार से आने वाले कमलेश अपने परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है।

WhatsApp Image 2026-02-16 at 8.27.05 PM (1) (1)-fKpvAGY7y4.jpg

जोधपुर जिले के तोलेसर चरणान गांव के निवासी कमलेश  पुत्र ओमप्रकाश ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (वनस्पति विज्ञान) भर्ती परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव के साधारण किसान परिवार से आने वाले कमलेश अपने परिवार के पहले सदस्य हैं जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है।

कमलेश की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की। उन्होंने CSIR-UGC NET में अखिल भारतीय स्तर पर 97वीं रैंक तथा GATE परीक्षा में 305वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त की। वर्तमान में वे जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में पीएच.डी. शोधार्थी के रूप में कार्यरत हैं।

कमलेश के पिता ओमप्रकाश एक साधारण किसान हैं और गांव व परिवार में इससे पहले किसी को भी सरकारी सेवा का अवसर नहीं मिला था। पहली बार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सीधे चयन प्राप्त करना उनके लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और युवाओं के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

अपनी सफलता का श्रेय कमलेश ने अपनी माता श्रीमती गीता देवी, पिता ओमप्रकाश, अपने मित्रों, गुरुओं और समस्त प्रकृति को दिया है, जिनके सहयोग और आशीर्वाद से वे इस मुकाम तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम, धैर्य और सकारात्मक सोच से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कमलेश की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response