मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 06:59 AM

जोधपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 4 विदेशी युवतियों समेत 7 हिरासत में

जोधपुर। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसीपी वेस्ट भजनलाल जांगिड़ के नेतृत्व में बासनी थाना पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर 4 विदेशी युवतियों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य स्पा सेंटर संचालकों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, बासनी इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी वेस्ट की टीम ने बासनी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के अंदर 4 विदेशी युवतियां और 3 युवक मौजूद मिले। पुलिस ने सभी सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

WhatsApp Image 2026-10-07 at 3.40.12 PM-vNfDbs73dp.jpeg

जोधपुर। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसीपी वेस्ट भजनलाल जांगिड़ के नेतृत्व में बासनी थाना पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर 4 विदेशी युवतियों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य स्पा सेंटर संचालकों में भी हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, बासनी इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी वेस्ट की टीम ने बासनी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के अंदर 4 विदेशी युवतियां और 3 युवक मौजूद मिले। पुलिस ने सभी सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस अब स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही विदेशी युवतियों के वीजा और पासपोर्ट की भी जांच की जा रही है, ताकि उनकी भारत में मौजूदगी और स्पा सेंटर में काम करने से संबंधित नियमों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर का संचालन वैध लाइसेंस और निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

एसीपी वेस्ट के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटरों की आड़ में नियमों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से बासनी क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे स्पा सेंटरों में हड़कंप की स्थिति है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response