जोधपुर में 17 अगस्त को निकलेगी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी
- Posted on 16 अगस्त 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 43 Views
जोधपुर, 16 अगस्त। जिले में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों के तहत विभिन्न निकायों और पंचायतों के वार्डों एवं पदों के लिए आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान, जयपुर तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर जिले के 7 नगर निकायों, जिला परिषद तथा 23 पंचायत समितियों के लिए आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को आयोजित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि आरक्षण लॉटरी का आयोजन ऑडिटोरियम, मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में किया जाएगा।
जोधपुर, 16 अगस्त। जिले में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों के तहत विभिन्न निकायों और पंचायतों के वार्डों एवं पदों के लिए आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान, जयपुर तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर जिले के 7 नगर निकायों, जिला परिषद तथा 23 पंचायत समितियों के लिए आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को आयोजित होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि आरक्षण लॉटरी का आयोजन ऑडिटोरियम, मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले नगर निगम जोधपुर के वार्डों के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी।
इसके बाद जिले की नगर पालिकाओं बिलाड़ा, पीपाड़ शहर, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता, मथानिया और तिंवरी के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कार्यक्रम के अगले चरण में जिला परिषद जोधपुर के सदस्यों के लिए दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंचायत समिति प्रधान पदों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक लॉटरी आयोजित होगी।
वहीं, जिले की समस्त 23 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए शाम 4 बजे से आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी प्रक्रिया संबंधित विभागों के निर्देशों के तहत संपन्न कराई जाएगी।
आरक्षण लॉटरी के माध्यम से विभिन्न वार्डों एवं पंचायत पदों के लिए आरक्षित श्रेणियों का निर्धारण किया जाएगा। इससे आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में संबंधित वार्डों और पदों की चुनावी स्थिति स्पष्ट होगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
Write a Response