रामदेवरा मेले में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस की अभिनव पहल
- Posted on September 12, 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 5 Views
जोधपुर। रामदेवरा मेले के दौरान पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अभिनव पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में पुलिस ने मारवाड़ सीमेंट, फैक्ट्री घोड़ावट के सहयोग से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को रिफ्लेक्टिव एप्रिन वितरित किए। रामदेवरा मेले के दौरान राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रात के समय सड़कों पर पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ने और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
जोधपुर। रामदेवरा मेले के दौरान पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अभिनव पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में पुलिस ने मारवाड़ सीमेंट, फैक्ट्री घोड़ावट के सहयोग से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को रिफ्लेक्टिव एप्रिन वितरित किए।
रामदेवरा मेले के दौरान राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रात के समय सड़कों पर पैदल यात्रियों की संख्या बढ़ने और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह विशेष अभियान चलाया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के सुपरविजन में वृताधिकारी औसियां प्रदीपसिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस थाना औसियां की थानाधिकारी विजयश्री और पुलिस टीम ने पैदल यात्रियों को रिफ्लेक्टिव एप्रिन पहनाए। इन एप्रिन पर वाहनों की रोशनी पड़ने पर पैदल यात्री रात के अंधेरे में दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई दे सकेंगे। इससे वाहन चालकों को समय रहते सावधान होने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं को सड़क किनारे चलने, यातायात नियमों की पालना करने और समूह में सावधानीपूर्वक यात्रा करने के लिए जागरूक किया। साथ ही वाहनों की आवाजाही के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की गई।
जिला पुलिस जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने सामाजिक एवं औद्योगिक संस्थाओं से भी इस जनहित अभियान में सहयोग की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 8094239100 पर संपर्क कर सहयोग कर सकती है।
Write a Response