जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बैग की अदला-बदली के बाद RPF की त्वरित कार्रवाई

जोधपुर। जोधपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बैग की अदला-बदली की घटना सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्री का सामान बरामद कर लिया। RPF की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली से प्रभावित यात्री प्राची श्रीवास्तव ने RPF निरीक्षक सहित पूरी टीम को प्रशंसा पत्र देकर आभार जताया। जानकारी के अनुसार, बैग की अदला-बदली का पता चलने के बाद यात्री ने तत्काल RPF को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जोधपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF टीम सक्रिय हुई और उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामान की तलाश शुरू की। टीम ने CCTV फुटेज सहित अन्य माध्यमों से जांच करते हुए महज करीब 10 मिनट में यात्री का बैग बरामद कर लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 7.47.36 PM-FzQbH86FLl.jpeg

जोधपुर। जोधपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बैग की अदला-बदली की घटना सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्री का सामान बरामद कर लिया। RPF की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली से प्रभावित यात्री प्राची श्रीवास्तव ने RPF निरीक्षक सहित पूरी टीम को प्रशंसा पत्र देकर आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, बैग की अदला-बदली का पता चलने के बाद यात्री ने तत्काल RPF को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जोधपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF टीम सक्रिय हुई और उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामान की तलाश शुरू की। टीम ने CCTV फुटेज सहित अन्य माध्यमों से जांच करते हुए महज करीब 10 मिनट में यात्री का बैग बरामद कर लिया।

प्राची श्रीवास्तव ने बताया कि बैग में महत्वपूर्ण आधिकारिक दस्तावेजों के साथ करीब 3,000 रुपये नकद, आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन, आवश्यक कागजात और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। बैग में करीब 20 हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान भी मौजूद था। यात्री के अनुसार, बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.25 लाख रुपये है।

सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने RPF टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने RPF पोस्ट प्रभारी लक्ष्मण गौड़, हेड कांस्टेबल तेजपाल सिंह, CCTV ऑपरेटर, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल कमल यादव सहित समस्त RPF स्टाफ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

प्राची श्रीवास्तव ने कहा कि RPF टीम ने जिस ईमानदारी, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई के कारण उनका महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित वापस मिल सका। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

घटना के बाद RPF की इस त्वरित कार्रवाई को रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के प्रति उसकी सजगता के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। यात्री ने RPF के अधिकारियों और जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य की सराहना की।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response