टैक्सी ड्राइवर ने बैग छीनने में BLO को मारा चाकूः
- Posted on 18 नवम्बर 2025
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 106 Views
टैक्सी ड्राइवर ने बैग छीनने में BLO को मारा चाकूः ड्यूटी से पैदल घर लौट रहे थे, गर्दन पर हमला, MDM हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया एडमिट
टैक्सी ड्राइवर ने बैग छीनने में BLO को मारा चाकूः ड्यूटी से पैदल घर लौट रहे थे, गर्दन पर हमला, MDM हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया एडमिट
जोधपुर में ड्यूटी कर घर लौट रहे BLO पर एक टैक्सी ड्राइवर के हमले का मामला सामने आया है। टैक्सी ड्राइवर ने बैग छीनने की कोशिश में BLO के गर्दन पर चाकू से वार किया। उसे इलाज के लिए मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घायल धर्मेंद्र गौड़ BLO है। मंगलवार शाम सूरसागर से भगत कोठी की तरफ पैदल आ रहे थे। भगत की कोठी ओवरब्रिज से थोड़ा आगे एक टैक्सी चालक ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर टैक्सी चालक ने BLO धर्मेंद्र की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
इस दौरान स्थानीय लोग घायल धर्मेंद्र को इलाज के लिए मथुरादास माथुर हॉस्पिटल ले गए। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने भी मामले की जानकारी ली।
Write a Response