गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा

हिन्दू शक्ति गौ सेवा संस्थान, जोधपुर की ओर से गौ संरक्षण, पर्यावरण शुद्धि तथा राजमार्गों पर गौवंश के बढ़ते सड़क हादसों के विरोध में 13 फरवरी 2026 से एक विशाल जनचेतना पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा प्रातः 5:00 बजे जोधपुर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम जी एवं सालासर बालाजी तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाना है।

WhatsApp Image 2026-02-03 at 6.44.13 PM (1)-GxsOOMRS5x.jpg

गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा एवं पॉलिथीन मुक्त जोधपुर की मांग को लेकर 13 फरवरी से जनचेतना यात्रा

जोधपुर।
हिन्दू शक्ति गौ सेवा संस्थान, जोधपुर की ओर से गौ संरक्षण, पर्यावरण शुद्धि तथा राजमार्गों पर गौवंश के बढ़ते सड़क हादसों के विरोध में 13 फरवरी 2026 से एक विशाल जनचेतना पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा प्रातः 5:00 बजे जोधपुर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम जी एवं सालासर बालाजी तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाना है।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशकरण भाटी ने बताया कि वर्तमान समय में राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर प्रतिदिन 1 से 5 गौवंश के सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं। इन दुर्घटनाओं में घायल गौवंश का उपचार संस्थान द्वारा विभिन्न गौशालाओं एवं समाजसेवी संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हादसे न केवल चिंता का विषय हैं, बल्कि यह दर्शाते हैं कि गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस नीति और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

आशकरण भाटी ने केंद्र सरकार से मांग की कि गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिया जाए, जिससे गौ संरक्षण को संवैधानिक और सामाजिक मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, ऐसे में उनका संरक्षण राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके साथ ही संस्थान ने जोधपुर शहर में बढ़ते पॉलिथीन उपयोग पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। सड़कों पर फैला पॉलिथीन गौवंश के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, जिसे खाने से अनेक पशुओं की असमय मृत्यु हो रही है। इस संबंध में शीघ्र ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जोधपुर को ‘पॉलिथीन मुक्त शहर’ घोषित करने की मांग की जाएगी।

संस्थान ने जानकारी दी कि पदयात्रा से पूर्व लापसी आयोजन भी किया जाएगा। हिन्दू शक्ति गौ सेवा संस्थान ने सभी गौ सेवकों, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनचेतना यात्रा एवं आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गौ संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response