चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवती के दोनों पैर कटे
- Posted on 31 जुलाई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 14 Views
जोधपुर, 31 जुलाई। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोधपुर-दादर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवती का पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की मदद से युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:10 बजे ट्रेन संख्या 14807 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। इसी दौरान दो युवतियां चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। इनमें से एक युवती सुरक्षित ट्रेन में सवार हो गई, जबकि दूसरी का संतुलन बिगड़ गया। ट्रेन की रफ्तार पकड़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच आ गई।
Write a Response